Ghumla News: जिले के सभी बूथों पर हुई चुनाव पाठशाला,डीसी ने एसआईआर प्रक्रिया का लिया जायजा
गुमला, जुलाई 14 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मंगलवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की संयुक्त बैठक के साथ चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। दिन के11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत व डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सार्वजनिक की गई। साथ ही अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए गए। इसी क्रम में डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलेश्वर महतो ने एसडीओ, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व कर्मियों के साथ गुमला शहरी क्षेत्र के लूथेरन हाईस्कूल एवं लूथेरन मिडिल स्कूल स्थित छह मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव पाठशाला व बीएलओ-बीएलए-2 की संयुक्त बैठक का जायजा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.