गुमला, जुलाई 14 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के जिलिंगा गांव के ग्रामीणों ने डीसी दिलेश्वर महतो को आवेदन देकर सार्वजनिक धार्मिक स्थल देवी मंडप की जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अतिक्रमण रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित भूमि पर वर्षों से देवी मंडप स्थित है, जो गांव के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां नियमित रूप से पूजा-पाठ, विवाह समारोह, जनी शिकार, खेलकूद, धान मिसनी सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोग इस सार्वजनिक भूमि को अपनी निजी जमीन बताकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: विद्यालय परिसर के हर-भरे पेड़ काटे जाने की शिकाय...