Ghumla News: जिला संवेदक संघ की कार्यकारिणी बैठक आज
गुमला, अगस्त 5 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। जिला संवेदक संघ गुमला की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सुबह 11.30 बजे रीगल रेस्ट हाउस में आयोजित होगी। संघ के सचिव पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में संगठन को मजबूती के साथ संचालित करने के लिए नए संगठनात्मक चुनाव की रूपरेखा तैयार की जाएगी।बैठक में चुनाव की प्रक्रिया,चुनाव पदाधिकारी के चयन, सर्वसम्मति अथवा मतदान के माध्यम से चुनाव कराने सहित संवेदकों की विभिन्न समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर संगठनात्मक चुनाव की तिथि और प्रक्रिया तय की जाएगी। संघ ने केवल कार्यकारिणी सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.