Ghumla News: जिला प्रशासन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
गुमला, अगस्त 4 -- Ghumla News: गुमला। पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उपायुक्त दिलेश्वर महतो और एसपी हारिस बिन जमां के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण तथा आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा में शिबू सोरेन का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने जनसेवा और सामाजिक उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर डीडीसी अनिमेष रंजन, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, आईटीडीए निदेशक, भू-अर्जन पदाधिकारी, एनडीसी ललन कुमार रजक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- झामुमो छात्र मोर्चा ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- दिशोम ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.