Ghumla News: जिम्मेदारी के फेर में उखड़ती रही सड़क, अब पांच करोड़ से होगी मरम्मत
गुमला, अक्टूबर 8 -- Ghumla News: गुमला अमरनाथ कश्यप एक सड़क, दो विभाग और वर्षों से परेशान हजारों ग्रामीण। सिसई की रेडवा-महुआडीपा सड़क की बदहाली की कहानी कुछ ऐसी ही है। करीब 8.3 किमी लंबी यह सड़क पहले एनएच-43 का हिस्सा थी। गुमला-पलमा फोरलेन बनने के बाद बाईपास तैयार हुआ ,तो पुरानी सड़क एनएच से अलग हो गई। इसके बाद सड़क किसके जिम्मे रहेगी, यह तय होने में समय लगा और इस बीच सड़क लगातार टूटती चली गई।आज हालत यह है कि पूरी सड़क पर सैकड़ों बड़े गड्ढे हैं। कई जगह सड़क की सतह पूरी तरह उखड़ चुकी है। सिसई प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाली इस सड़क पर रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, यात्री और वाहन चालक आवागमन करते हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: आजमनगर-गायघट्टा सड़क जर्जर, निर्माण की मांग सड़क की बदहाली से उन्हें हर दिन परेशानी उठानी पड़ रही है।फोरलेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.