गुमला, अक्टूबर 23 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत कुसुमबहा गांव में शुक्रवार को जावा फूल सहायता समूह को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ग्रामीण गोलबंद हुए। ग्राम प्रधान सुरेंद्र उरांव और मुखिया सुकेश उरांव की अगुवाई में हुई बैठक में ग्रामीणों ने समूह पर राशन वितरण में अनियमितता और लाभुकों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इस दौरान प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अंशुल टोप्पो और कल्याण पदाधिकारी मंजू खाखा भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायतों के बाद करीब तीन साल पहले जावा फूल सहायता समूह को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद समूह के 346 लाभुकों को सरना सहायता समूह, मारासिली के माध्यम से राशन दिया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सरना सहायता समूह का वितरण कार्य संतोषजनक है। इसके बावजूद निलंबित समूह को फिर स...