Ghumla News: जारी में बीडीओ की अध्यक्षता में कृषि कार्यों की हुई समीक्षा
गुमला, जुलाई 7 -- Ghumla News: जारी। प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ रविकांत शर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि विभाग के बीटीएम अनुज कुमार से बीज वितरण, कृषि योजनाओं की प्रगति और किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं सांसद प्रतिनिधि जाकिर अंसारी ने बीज वितरण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं बीडीओ ने सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिदिन समय पर कार्यालय पहुंचने और आम लोगों के कार्यों का त्वरित निष्पादन करने को कहा। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.