Ghumla News: जारी में परमवीर अल्बर्ट एक्का फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
गुमला, सितम्बर 22 -- Ghumla News: जारी प्रतिनिधि। प्रखंड के गोबिंदपुर गांव में मंगलवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह देखा गया।प्रतियोगिता का पहला मुकाबला झरगांव और चड़िया की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में झरगांव की टीम ने चड़िया को एक गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अनुमंडल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, जारी थाना प्रभारी सनी कुमार और परमवीर अल्बर्ट एक्का के पुत्र भींसेंट एक्का मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.