Ghumla News: जारी में नशामुक्ति को लेकर जागरुकता कार्यक्रम
गुमला, जुलाई 6 -- Ghumla News: जारी। झारखंड राज्य युवा आयोग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड परिसर में नशापान के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रविकांत शर्मा ने कहा कि नशापान समाज के विकास में बड़ी बाधा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में अनुज कुमार, कांति केरकेट्टा, सिप्रीयन एक्का, मंगरी शांति उराईन,जयमा खलखो, सरोज लकड़ा, अनिमा कच्छप, मंगरी उरांव, नागी उरांव, सोमनाथ उरांव, सतीश तिर्की, चारो उरांव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Latehar News: महुआडांड़ और गारू में सशक्त युवा-नशा मुक्त समाज अभियान, युवाओं ने लिया नशा छोड़ने का सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.