Ghumla News: जारी में दो बाईक में आमने-सामने भिडंत में 18 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त घायल
गुमला, नवम्बर 3 -- Ghumla News: जारी, प्रतिनिधि । जारी थाना क्षेत्र के घटमा टोली के पास सोमवार की देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डूमर टोली निवासी संजय सिंह (18) की मौत हो गई,जबकि उसके साथ बाइक पर सवार जॉनसन मिंज (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है। घटना के संबंध में मृतक के पिता खिरोधर सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उनका बेटा संजय अपने दोस्त जॉनसन मिंज के साथ बाइक से डूमर टोली से जरडा गया था। वहां से लौटने के दौरान घटमा टोली के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उनकी मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला ले गए। वहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.