Ghumla News: जारी दोहरे हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार
गुमला, अगस्त 11 -- Ghumla News: जारी, प्रतिनिधि। जारी थाना क्षेत्र के मंगरुतल्ला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो बुजुर्गों की मौत हो गई। यह घटना नौ अगस्त कीशाम हुई थी।
घटनाक्रम मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे, कुदाल और पत्थर से हमला किया। घटना में भूषण खेरवार (58) और बुधराम खेरवार (62) की मौत हो गई।
प्राथमिकी और गिरफ्तारी मामले में मृतक बुधराम खेरवार की पत्नी सुखमनी खेरवार के लिखित आवेदन पर जारी थाना में कांड संख्या 21/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में नामजद जगन्नाथ खेरवार, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.