Ghumla News: जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से महिलाओं को कराया जागरूक
गुमला, सितम्बर 5 -- Ghumla News: गुमला। रायडीह प्रखंड के कुड़ोछतरपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (सिनी) की ओर से महिलाओं के लिए जलवायु परिवर्तन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों, उसके प्रभाव और स्थानीय स्तर पर बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। महिलाओं को बताया गया कि बदलते मौसम, बढ़ती गर्मी और अनियमित बारिश का असर स्वास्थ्य, पोषण, अर्थव्यवस्था और स्वच्छता पर पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर पड़ सकता है। कार्यक्रम में महिलाओं को बदलती परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.