गुमला, अक्टूबर 22 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में बुधवार की रात जमीन पर सो रहे विजय चीक बड़ाइक (29वर्ष) को सांप ने डंस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में गुमला सदर अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार विजय बुधवार की रात अपने घर में जमीन पर सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...