गुमला, जुलाई 6 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र निवासी और आईटीबीपी जवान बालचंद साहू ने जमीन खरीद के नाम पर उधार लिए गए तीन लाख रुपये वापस नहीं करने की शिकायत सोमवार को गुमला थाना में दर्ज कराई है। आवेदन में जवान बताया कि वर्ष 2004 में गुमला के आनंद कुमार ने जमीन खरीदने के लिए उससे करीब तीन लाख रुपये उधार लिए थे। काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो रुपये लौटाए गए और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति लगातार टालमटोल कर रहा है। इससे परेशान होकर उन्होंने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर पुलिस से मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...