Ghumla News: जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचायें कार्यकर्ता:बड़ाईक
गुमला, जुलाई 19 -- Ghumla News: चैनपुर प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएलएम) की चैनपुर में प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष सूरज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर चर्चा की गई। द. छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी कृष्ण चीक बड़ाईक ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना संगठन की प्राथमिकता है। बैठक में सभी पंचायतों में संगठन का विस्तार करने तथा नियमित बैठक आयोजित कर संगठन को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रमंडल अध्यक्ष कृष्णा चीक बड़ाईक, सिलास बड़ा, प्रदीप कुमार साहू, यशोदा उरांव, काजल कुमारी, जोगिंदर मुंडा, राकेश ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.