गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। तयशुदा साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस पर व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं के समाधान-निराकरण की आस में मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडो के आंचलिक इलाकों से फरियादियों की जुटान चंदाली स्थित समाहरणालय परिसर में हुई।

ग्रामीणों की समस्याएं डीसी दिलेश्वर महतो से दूरदराज से मुख्यालय पहुंचते ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्या-परेशानी सुनी और त्वरित निराकरण को भरोसा दिया। जन शिकायत निवारण दिवस पर गुहार लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने जमीन विवाद, बिजली,पानी,रोजगार,आवास,पेंशन सहित अन्य समस्याओं को लेकर डीसी के समक्ष अपनी गुहार लगायी। कामडारा के अनिकांत प्यारेलाल ओहदार ने कुरकुरा-बानो रोड पर पेट्रोल पंप संचालन को लेकर अनुमति का आवेदन समर्पित किया। और हाईकोर्ट द्वारा रिट याचिका में पारित आदेश का उल्लेख कर...