Ghumla News: जनता दरबार में डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
गुमला, अगस्त 18 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित हुआ। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। जन शिकायत में विद्यालय में शिक्षक के प्रतिनियोजन से पठन-पाठन प्रभावित होने का मामला प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्ति के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, घाघरा में अतिक्रमण हटाने और शौचालय की समस्या से संबंधित आवेदन भी दिए गए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मीता पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन करें : डीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.