गुमला, अक्टूबर 27 -- जन शिकायत निवारण दिवस में उठीं समस्याएं Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जमीन अधिग्रहण के मुआवजे में अपने हिस्से की राशि नहीं मिलने की शिकायत,बेटियों की पढ़ाई के लिए बंद स्पॉन्सरशिप राशि दोबारा शुरू कराने की गुहार और खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग। मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में ऐसी ही समस्याएं लेकर जिले के अलग-अलग इलाकों से लोग पहुंचे। उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रायडीह की बिमला मिंज ने भारतमाला सड़क परियोजना के तहत जमीन अधिग्रहण के मुआवजे में अपने हिस्से के 29 लाख 20 हजार 459 रुपये नहीं मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन से राशि दिलाने की मांग की। वहीं पालकोट की शिल्पा नन्दा ने बताया कि उसके पत...