गुमला, अगस्त 18 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सरखी गांव में सोमवार की मध्य रात जंगली हाथी ने गरीब किसान फुलदोर खलखो के कच्चे मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हाथी के घर के पास पहुंचने और मकान तोड़ने से परिवार के लोग दहशत में आ गए। सभी सदस्य किसी तरह घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर भागे और अपनी जान बचाई।

घटना का विवरण पीड़ित किसान ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान हाथी ने मकान को तोड़ना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में कच्चा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाथी ने घर में रखा करीब 50 किलो अनाज भी खा लिया। मकान के मलबे में दबने से कई घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गए। मकान टूटने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।

वन विभाग की प्रतिक्रिया घटना की सूचना पर मंगलवार सुबह वन विभाग ...