गुमला, सितम्बर 13 -- Ghumla News: डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाठ इलाके में जंगली सुअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। मिरचाई पाठ क्षेत्र में शुक्रवार रात झुंड में पहुंचे जंगली सूअरों ने करीब पांच एकड़ में लगी मक्के की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीड़ित किसान मुन्ना यादव, अशोक यादव, लालेश्वर यादव, राजदेव यादव समेत अन्य किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर मक्के की फसल लगाई थी। फसल तैयार होने के समय जंगली सुअरों ने खेतों में धावा बोल दिया और पूरी फसल को नुकसान पहुंचा दिया। किसानों का कहना है कि फसल बर्बाद होने से अब कर्ज चुकाने के साथ परिवार के भरण-पोषण की चिंता भी सताने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार पाठ क्षेत्र में जंगली सूअरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। झुंड में आने वाले...