गुमला, अक्टूबर 7 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई करते हुए 42 वर्षीय बसंत बड़ाइक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पतिया सीकरीया टोली, गुमला का निवासी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...