गुमला, अगस्त 19 -- Ghumla News: गुमला संवाददाता। जिले के कल्याण विभाग से जुड़े छात्रावासों में अवैध कब्जे और गैरकानूनी गतिविधियों पर अब प्रशासन की सीधी नजर रहेगी। इसके लिए जिला स्तर पर समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। समिति नियमित रूप से छात्रावासों का निरीक्षण करेगी और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेगी। बुधवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में हुई संयुक्त समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।

छात्रावासों की निगरानी बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के क्रियान्वयन, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की आपूर्ति और छात्रावासों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।छात्रावासों की निगरानी के लिए गठित समिति के अध्यक्ष अपर समाहर्त्ता होंगे। जिला कल्याण पदाधिकारी, ...