Ghumla News: छठ को लेकर तीन तालाबों की सफाई में जुटा नगर परिषद
गुमला, अक्टूबर 22 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता । छठ महापर्व को लेकर गुमला नगर परिषद ने शहर के मुरली बगीचा, वन तालाब और भट्टी तालाब की साफ-सफाई शुरू करा दी है। तालाबों के घाटों की सफाई के साथ आसपास उगी झाड़ियों को हटाया जा रहा है। वहीं जलाशयों में जमा पूजन सामग्री और कचरे की भी सफाई की जा रही है, ताकि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में परेशानी न हो।छठ महापर्व के दौरान शहर के इन तालाबों में बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे में घाटों की साफ-सफाई और आसपास की व्यवस्था दुरुस्त रखना जरूरी है। इसे देखते हुए नगर परिषद की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: प्रतिमा विसर्जन के बाद निगम ने 18 तालाबों में चलाया सफाई अभियान इसका उद्देश्य व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ घाट उपलब्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.