गुमला, नवम्बर 2 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। शहर के चाहा मुहल्ले में दशहरा की नवमी की रात हुई चोरी की घटना को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद बढ़ गया है। चोरी का संदेह जताकर एक परिवार पर पड़ोस में रहने वाली महिला और उसकी दो बेटियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़िता हेमंती देवी ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हेमंती देवी के अनुसार नवमी की रात विजेंद्र मिस्त्री के घर चोरी हुई थी। इसके बाद से ही विजेंद्र मिस्त्री के परिजन उनके परिवार पर चोरी में शामिल होने का संदेह जता रहे हैं। इसी बात को लेकर उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि इसी विवाद में हेमंती देवी, उनकी बड़ी बेटी और छोटी बेटी परी के साथ मारपीट की गई।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चोरी की घटना में उनके परिवार...