Ghumla News: चोरी के मामले में 11 साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
गुमला, सितम्बर 12 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में पिछले 11 वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में सदर थाना क्षेत्र के लठ्ठाटोली निवासी 32 वर्षीय प्रदीप कुजूर और 30 वर्षीय झांझी लाल कुजूर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2015 में दोनों आरोपियों ने एक घर से गैस सिलेंडर की चोरी की थी। इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे और लगातार फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.