Ghumla News: चोरी के आरोप में किशोरी से मारपीट
गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के असनी तेतर टोली गांव में चोरी के आरोप में 13 वर्षीय किशोरी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी सुष्मिता पन्ना और उसके परिजनों ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के अनुसार शुक्रवार दोपहर पड़ोसियों ने 24 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए किशोरी के साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे लेकर गुमला थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.