गुमला, अगस्त 10 -- Ghumla News: गुमला। अंबेडकर नगर में फिरोज आलम के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अंबेडकर नगर निवासी मोहित राम को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 29 जुलाई की रात चोरों ने घर से करीब तीन लाख रुपये के जेवरात, 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल चोरी कर लिया था। घटना को लेकर पीड़ित ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर मोहित राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने चोरी में संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चोरी मामले में युवक हिरासत में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...