गुमला, अक्टूबर 4 -- Ghumla News: गुमला। गुमला थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में नामजद आरोपी भैयाराम लोहरा (25वर्ष) को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी खोरा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ गुमला थाना में कांड संख्या 388/26 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए), 217(2) और 331(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...