गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: चोभुजी बजरंग बली मंदिर में 72 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू

कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन फोटो नं.03 बुधवार को पालकोट में चोभुजी बजरंग बली मंदिर में अखंड हरिकीर्तन करते। पालकोट प्रतिनिधि। कंसारी मुहल्ला स्थित चोभुजी बजरंग बली मंदिर परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बुधवार से 72 घंटे का अखंड हरिकीर्तन विधिवत शुरू किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूजा संपन्न होने के बाद गांव के प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोगों ने फीता काटकर कीर्तन मंडली का स्वागत करते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश कराया।

भक्तों की भागीदारी इस दौरान भगवा...