Ghumla News: चैनपुर में 23 को लगेगा बिजली समस्या निवारण कैंप
गुमला, नवम्बर 18 -- Ghumla News: चैनपुर। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 23 नवंबर को चैनपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर में जनसमस्या निवारण कैंप लगाया जाएगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा गुमला विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत 18 से 26 नवंबर तक प्रखंडवार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। कैंप में बिजली बिल में सुधार, खराब मीटर बदलने, नए बिजली कनेक्शन और लो वोल्टेज से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा बिजली से जुड़ी अन्य लंबित समस्याओं का भी निष्पादन होगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कैंप में पुराना बिजली बिल,आधार कार्ड और कनेक्शन से संबंधित जरूरी कागजात लेकर पहुंचें। यह भी पढ़ें- Gridih News: खरगडीहा में विद्युत उपभोक्ता समाधान कैंप आज गुमला में 18, सिसई में 19,भरनो में 20, रायडीह में 21,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.