Ghumla News: चैनपुर में 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या की,गांव में मातम
गुमला, सितम्बर 15 -- Ghumla News: चैनपुर प्रतिनिधि । चैनपुर थाना क्षेत्र के डिपा बुकमा गांव में मंगलवार को संत अन्ना उच्च विद्यालय की 10वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा दिव्या बाड़ा ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों के अनुसार दिव्या सोमवार रात अपने कमरे में सोने गई थी। मंगलवार सुबह उसकी मां उसे स्कूल जाने के लिए जगाने पहुंचीं, तब घटना की जानकारी हुई।
घटना की सूचना सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। परिजनों के अनुसार दिव्या पिछले एक-दो दिनों से कुछ परेशान और उदास नजर आ रही थी। परिजनों ने प्रेम प्रसंग या मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.