Ghumla News: चैनपुर में स्कूल से लौटे 14 वर्षीय छात्र का शव पेड़ से लटका मिला
गुमला, अगस्त 19 -- Ghumla News: चैनपुर प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के भेड़ियापाठ गांव में मंगलवार देर शाम 14 वर्षीय छात्र जीवन एक्का का शव गांव के पास सखुआ के पेड़ से लटका मिला। जीवन आरसी प्राइमरी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: घर में ही फंदा लगाकर युवक ने दी जानघटना का विवरण जानकारी के अनुसार जीवन मंगलवार को स्कूल गया था। छुट्टी के बाद घर लौटने के कुछ देर बाद वह बिना बताए घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे मवेशी चराकर लौट रही कुछ महिलाओं की नजर गांव के पास पेड़ पर गई। वहां छात्र का शव देखकर महिलाओं ने ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.