Ghumla News: चैनपुर में सुबोध मुंडा मामले में हत्या का केस दर्ज
गुमला, जुलाई 29 -- Ghumla News: चैनपुर प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल पंचायत स्थित महुआटोली गांव के 19 वर्षीय सुबोध मुंडा का शव कुएं से मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। मृतक के पिता गजन मुंडा के लिखित आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।सुबोध मुंडा 12 दिनों से लापता था। सोमवार को गांव के सुरेश सिंह के घर के पास स्थित कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने अंदर देखा तो उसका सड़ा-गला शव पानी में तैरता मिला। सूचना पर पहुंची चैनपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.