Ghumla News: चैनपुर में सड़क हादसे में छात्र की मौत, दोस्त गंभीर
गुमला, सितम्बर 24 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की छिछवानी पंचायत के थाना दड़गांव में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्र अलेक्स कुजूर की मौत हो गई। हादसे में उसका मित्र 15 वर्षीय सत्या तिग्गा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। अलेक्स बालक मध्य विद्यालय कटकाही में चौथी कक्षा का छात्र था। वहीं घायल सत्या डीबी स्कूल चैनपुर में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। अलेक्स के पिता अनिल कुजूर ने बताया कि गांव में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट को देखने के लिए उनका बेटा और उसके दोस्त गए थे। मैच समाप्त होने के बाद दोनों पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना डड़गांव के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.