गुमला, जुलाई 5 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के कुलाही टोली गांव में 29 वर्षीय युवक विभीषण तुरी का शव शनिवार रात उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, विभीषण तुरी रांची में मजदूरी करता था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर कुलाही टोली लौटा था। परिजनों के अनुसार उसके घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई। इस घटना के बाद वह काफी परेशान और मानसिक तनाव में था।

शव मिलने की घटना शनिवार शाम वह गांव में ही अपने बहन-दामाद अंजित मांझी के घर गया था। शाम करीब साढ़े सात...