गुमला, सितम्बर 23 -- Ghumla News: चैनपुर प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के सोहन चौक स्थित मनियारी दुकान में मंगलवार रात चोरों ने एस्बेस्टस की छत तोड़कर चोरी कर ली। चोर दुकान से नकद समेत करीब 25 से 30 हजार रुपये का सामान ले गए। दुकानदार नीरज झा के अनुसार चोरों ने दुकान के अंदर ही लाइट जलाकर कुरकुरे, चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक खाए-पिए। इसके बाद कुछ पटाखे दुकान के बाहर ले जाकर जलाए। नीरज झा बुधवार सुबह करीब सात बजे दुकान खोलने पहुंचे तो छत का एस्बेस्टस टूटा मिला। नीचे बड़ा पत्थर पड़ा था। उन्होंने बताया कि दुकान में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद, लेस, कुरकुरे, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट और बम-पटाखे चोरी हुए हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: चोरों ने दुकान का दीवार तोड़कर नकद समेत लाखों रुपये के सामान पर किया हाथ साफ चोरी किए गए सामान की कीमत समेत ...