Ghumla News: चैनपुर बीडीओ यादव बैठा को दी भावभीनी विदाई
गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: चैनपुर। प्रखंड परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में बीडीओ यादव बैठा के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने चैनपुर प्रखंड में करीब 2 वर्ष 8 माह तक सेवा देने के बाद यहीं से सेवानिवृत्ति लिए। समारोह में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा,मुखिया शोभा देवी,सीओ दिनेश गुप्ता समेत जनप्रतिनिधियों व कर्मियों ने पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता दी और आम लोगों व जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया। अपने विदाई संबोधन में यादव बैठा भावुक हो गए। उन्होंने चैनपुरवासियों से मिले प्यार और सहयोग के लिए आभार जताया। अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.