गुमला, जुलाई 21 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि । चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को चैनपुर अनुमंडलीय जागरूकता मंच का प्रतिनिधि मंडल जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा के नेतृत्व में डीसी दिलेश्वर महतो से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने अस्पताल की बदहाल व्यवस्था से अवगत कराते हुए नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा और जल्द सुधार की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि हाल ही में उपचार के अभाव में शिवानी कुमारी की हुई मौत ने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है। उनका आरोप है कि अस्पताल में समय पर चिकित्सकों की उपलब्धता नहीं रहती,ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं की कमी बनी रहती है तथा एंबुलेंस सेवा भी सुचारु रूप से संचालित नहीं हो रही है। इसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों ...