Ghumla News: चेरो समाज ने परंपरा और शिक्षा पर दिया जोर
गुमला, अक्टूबर 3 -- Ghumla News: कामडारा। चेरो आदिवासी महासभा दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय समिति की बैठक शनिवार को सरिता गांव के अखाड़ा में हुई। अध्यक्षता महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष बजराज सिंह ने की। बैठक में दक्षिणी छोटानागपुर के विभिन्न जिलों से समाज के अगुवा, पहान, पुजार, बैगा और बुद्धिजीवी शामिल हुए।बैठक में सामाजिक रीति-रिवाज और कर्मकांड समाज के पहान, पुजार व बैगा से कराने तथा पारंपरिक कुटुंब व्यवस्था को व्यवस्थित करने पर चर्चा हुई। पहान-पुजारों को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। बजराज सिंह ने पारंपरिक ग्राम प्रधान के चयन में समाज की भूमिका और अधिकारों की बात रखी।शिक्षक अमर सिंह ने समाज के विकास के लिए शिक्षा को जरूरी बताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। बसंती कुमारी ने महिलाओं से सरना स्थल पर पूजा करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.