Ghumla News: चुनावी नतीजों से तय नहीं होता राजनीतिक अस्तित्व : सुदेश
गुमला, अक्टूबर 26 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। चुनाव में हार-जीत से निराश होने के बजाय कार्यकर्ता जनता के बीच अपनी सक्रियता बनाए रखें। राजनीति सिर्फ चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लगातार काम करना भी इसकी जिम्मेदारी है। यह बात आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सोमवार को गुमला नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि चुनाव नहीं लड़ पाने या अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं में निराशा आना स्वाभाविक है, लेकिन इससे संगठन की गतिविधियां प्रभावित नहीं होनी चाहिए। राजनीतिक अस्तित्व केवल चुनावी नतीजों से तय नहीं होता। जनता के बीच कार्यकर्ताओं की निरंतर मौजूदगी और उनकी सक्रियता ही संगठन की असली ताकत है।सुदेश ने कार्यकर्ताओं से गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.