Ghumla News: चावल में कीड़ा निगलने से बच्चे की तबीयत बिगड़ी
गुमला, अक्टूबर 7 -- Ghumla News: गुमला। भरनो थाना क्षेत्र के खटंगा गांव निवासी छोटया उरांव के 12 वर्षीय पुत्र अमित उरांव की बुधवार को चावल खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।अमित के पिता छोटया उरांव ने बताया कि बुधवार दोपहर अमित घर में चावल खा रहा था। इसी दौरान चावल में मौजूद एक कीड़ा उसे दिखाई नहीं दिया और उसने उसे चावल के साथ निगल लिया। कुछ देर बाद उसे उल्टी समेत अन्य परेशानी होने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- क्या प्रेगनेंसी से जुड़ा है बच्चे का मिर्च ना खाना? बच्चों की डॉक्टर माधवी भारद्वाज से जानें इसके बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.