Ghumla News: चावल खत्म होने से नगड़ी स्कूल में नहीं बना मध्यान्ह भोजन,भूखे लौटे बच्चे
गुमला, जुलाई 27 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय से करीब छह किमी दूर स्थित नव प्राथमिक विद्यालय नगड़ी में सोमवार को मध्यान्ह भोजन व्यवस्था चरमरा गई। एमडीएम का चावल समाप्त होने के कारण बच्चों के लिए न भोजन बनाया गया और न ही सोमवार को मिलने वाला अंडा वितरित किया गया। इससे विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं को खाली पेट ही घर लौटना पड़ाजानकारी के अनुसार प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीता बाखला विद्यालय खोलने के बाद एमडीएम के लिए चावल लाने भरनो चली गईं। इस दौरान बच्चों के भोजन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना और विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।मामले की सूचना बीआरसी के बीपीओ को दी गई। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.