गुमला, अगस्त 24 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के आसनी पंचायत अंतर्गत बरसा नकटी टोली गांव के तीन बुजुर्ग सोमवार को चार माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर समाहरणालय पहुंचे। बुजुर्गों ने डीसी दिलेश्वर महतो से मुलाकात कर पेंशन की लंबित राशि का भुगतान कराने की गुहार लगाई। पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्गों में 73 वर्षीय गुचुवा उरांव,75 वर्षीय स्वाधारी उरांव और 78 वर्षीय संयारो उरांव शामिल हैं। बुजुर्गों ने बताया कि पिछले चार महीने से उनके खाते में वृद्धावस्था पेंशन की राशि नहीं आई है। उम्र अधिक होने के कारण वे नियमित रूप से काम करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में पेंशन की राशि उनके लिए रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का एक मात्र सहारा है। बुजुर्गों ने बताया कि पेंशन बंद रहने के कारण दवा,भोजन और अन्य आवश्यक ...