गुमला, अगस्त 29 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड के भुरसो बेरी टोली का मुख्य मार्ग पिछले करीब चार माह से ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर भारी मात्रा में कीचड़ और जलजमाव होने के कारण लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों की समस्या ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि प्रतिदिन बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार तालाब निर्माण के दौरान वहां से निकाली गई चिकनी मिट्टी को सड़क पर डाल दिया गया था। इसके बाद बारिश होने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई। स्थिति यह है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कीचड़ और जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, वहीं बदबू से भी ग्रामीण परेशान हैं।

जनप्रतिनिधियों का ध्यान ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के वि...