गुमला, अक्टूबर 3 -- Ghumla News: चार महीने बाद खड़िया टोली में लौटी बिजली चैनपुर। करीब चार महीने से अंधेरे में रह रहे चैनपुर के खड़िया टोली गांव में शुक्रवार को बिजली बहाल हो गई। पिछले दिनों वज्रपात से गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था, जिससे पूरा गांव अंधेरे में था। गर्मी और बरसात के दौरान बिजली नहीं रहने से ग्रामीण परेशान थे। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल पर शुक्रवार को गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- Pakur News: लालचुंआ गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...