Ghumla News: चार दिन से लापता ग्रामीण का कुएं में मिला शव
गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड के अमलिया पंचायत अंतर्गत बनटोली गांव निवासी शंकर उरांव (40) का शव शनिवार सुबह गांव के एक कुएं में मिला। जानकारी के अनुसार शंकर मंगलवार शाम अचानक घर से लापता हो गया था। इसके बाद परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर कर्मा उरांव के कुएं में ग्रामीणों ने एक शव तैरता देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।भरनो थाना के एसआई मंटू चौधरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की पहचान शंकर उरांव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Ara News: खेत घूमने निकले युवक की आहर में डूबने से मौत, कोहराम मृतक खेती और ईंट भट्ठे में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.