गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के वृंदा नवाटोली निवासी बंधईन उराईन ने खस्सी चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि 21 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर चार खस्सी चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए खस्सियों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद गुमला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब तक चोरों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने एसपी से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान करने, उन्हें गिरफ्तार करने तथा चोरी गए खस्सियों को बरामद कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...