Ghumla News: चापाकल खराब होने से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
गुमला, जुलाई 19 -- Ghumla News: रायडीह। प्रखंड मुख्यालय की सदर पंचायत के श्रीरामनगर मुहल्ले में चापाकल खराब होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय उदासीनता के कारण एक माह से चापाकल बंद पड़ा है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई, जिसके कारण चापाकल दोबारा खराब हो गया।स्थिति यह है कि लोग पीने के लिए कुआं और चुआं का पानी इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द चापाकल की मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Siwan News खराब चापाकलों से बढ़ा संकट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.