Ghumla News: चपका जाम टंगरा गांव को नशामुक्त बनाने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प
गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के चपका जाम टंगरा गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर गांव को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि शराब,गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से परिवार और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसे देखते हुए गांव में नशे के निर्माण और सेवन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से तय किया कि गांव में यदि कोई व्यक्ति शराब का निर्माण करता है तो उस पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। वहीं शराब,गांजा या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ भी सामाजिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि नशामुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है। बैठक में मौजूद महिला-पुरुषों ने नशे से दूर रहने, दूसरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.