Ghumla News: चंदाली में ग्रामीण ने फांसी लगा दे दी जान
गुमला, जुलाई 20 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के चंदाली गांव निवासी 53 वर्षीय चरण मिंज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पुत्र सोमनाथ मिंज ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी मां खेत में काम करने गई थीं। कुछ देर बाद जब वह घर लौटीं तो चरण मिंज को फंदे से लटका पाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.